Rahul Gandhi Attack On PM Modi: नीट पेपर लीक पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संसद मार्च (CJP Protest) में दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज पर राहुल गांधी भड़क गए हैं। सीजेपी प्रोटेस्ट में हुए लाठीचार्ज के लिए राहुल गांधी ने सीधा आरोप पीएम मोदी पर लगाया है। पूरे मामला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए छात्रों से माफी मांगने की मांग की है।
राहुल गांधी ने देश के एजुकेशन सिस्टम को पूरी तरह टूटा हुआ बताते हुए कहा कि छात्रों की शिकायतें जायज हैं।उन्होंने अडानी, अंबानी और आरएसएस पर शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए और छात्रों से माफी मांगने की मांग की।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और भविष्य के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह टूट चुका है और उसे अंदर से खोखला कर दिया गया है। पूरा देश जानता है कि एजुकेशन सिस्टम लगभग खत्म हो चुका है। छात्र जो शिकायत कर रहे हैं, उसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाती रही है और सरकार के सामने कई प्रेजेंटेशन भी दे चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और उन पर हो रही पुलिस कार्रवाई तुरंत रोकनी चाहिए।
शिक्षा व्यवस्था में अडानी, अंबानी और आरएसएस का प्रभाव बढ़ा
राहुल गांधी ने कहा कि असली मुद्दा कार्रवाई का नहीं बल्कि देश के युवाओं के साथ हो रहे बर्ताव का है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए लगभग सारे रास्ते बंद हो चुके हैं और सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं का दरवाजा खुला था, जिसे भी अब बर्बाद कर दिया गया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडानी और अंबानी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है और प्रचारकों को विश्वविद्यालयों का वाइस चांसलर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के पास इतना पैसा तक नहीं है कि वे कोई छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें।
अमित शाह को भी इस्तीफा देना चाहिए
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। हालांकि लाठीचार्ज गृह मंत्रालय के अधीन हुआ है, इसलिए गृह मंत्री अमित शाह को भी इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने इसकी अंतिम जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की बताई।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


