शब्बीर अहमद, भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बालाघाट जिले में 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने कुपोषण, स्वास्थ्य अव्यवस्था, मिलावटी दवाओं और अवैध शराब के जरिए सरकार को घेरा है। साथ ही अपने आगामी इंदौर दौरे का जिक्र करते हुए शिक्षा व कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

सरकार कार्रवाई की बजाय सोती रही

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- बालाघाट में बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव में 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की जान जा चुकी है, लेकिन सरकार कार्रवाई की बजाय सोती रही। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा- “दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो जरा राज्य की जमीनी हालत भी देखिए। साफ़ पानी की कमी, चरमराती स्वास्थ्य सेवाएं, मिलावटी दवाइयां और जहरीली अवैध शराब मासूमों व परिवारों को तबाह कर रही हैं।

इंदौर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया स्वागत,

शिक्षा और हर वर्ग पर प्रहार

इंदौर दौरे का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि वे छात्रों और युवाओं से फीडबैक ले रहे हैं, जिसके मुताबिक एमपी की शिक्षा व्यवस्था देश में सबसे ज़्यादा बर्बाद है। दलित, आदिवासी, पिछड़े, गरीब और महिलाएं-हर वर्ग प्रताड़ित है।अंत में सरकार को घेरते हुए लिखा कि “मध्य प्रदेश सरकार आज भारत की सबसे भ्रष्ट और सबसे कुशासित सरकार है- यही सच्चाई है। बालाघाट के मामलों और राहुल गांधी के इस आक्रामक रुख के बाद प्रदेश की सियासत गर्माने के पूरे आसार हैं, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से पलटवार की उम्मीद है।

जबलपुर मास्टर प्लान में देरी पर हाईकोर्ट सख्त: प्रमुख सचिव और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m