India Bloc Protest March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने आज दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध किया। दिल्ली पुलिस ने अखिलेश यादव और अभिषेक मुखर्जी समनेत कई सांसदों को हिरासत में लिया है। वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi) दिल्ली आकाशवाणी कैंपस के अंदर धरना दे रहे हैं। राहुल गांधी पिछले ढाई घंटे से आकाशवाणी कैंपस में धरना दे रहे हैं। वे चुनाव आयोग के दफ्तर जाने की जिद पर अड़े हैं। धरना के बीच राहुल गांधी ने वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने ज्ञानेश कुमार समेत पीएम नरेंद्र मोदी-अमित शाह पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र को हाइजैक करने की बात कही। राहुल ने पुलिस की कार्रवाई और रास्ते में रोकने को लेकर भी सवाल उठाए।
राहुल गांधी ने सोल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी कर कहा- 300 से ज़्यादा विपक्षी MPs आज इलेक्शन कमिश्नर से मिलने के लिए पार्लियामेंट से इलेक्शन कमीशन तक मार्च किया। हम करोड़ों भारतीयों को रिप्रेजेंट करते हैं। इसके बावजूद इलेक्शन कमिश्नर हमसे क्यों नहीं मिल रहे हैं? पुलिस हमें क्यों रोक रही है और धमका रही है? दरअसल ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं। अगर जनप्रतिनिधियों से चुनाव आयोग नहीं मिलेगा तो लोकतंत्र का क्या मतलब है।
सवाल पूछने पर राहुल ने नाराजगी जताई और कहा कि क्या मैं आपको भाजपा का कार्यकर्ता लगता हूं। भाजपा जो बोले मुझे उसमें कोई इंटरेस्ट नहीं है। मैं लोकतंत्र बचाने यहां खड़ा हूं। राहुल गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी करके हाइजैक किया है। अमित शाह और मोहन भागवत ने हाइजैक किया है। ज्ञानेश कुमार ने उसमें मदद की है। इनमें से सभी के खिलाफ एक्शन होगा। कोई बचकर नहीं जाएगा।
वेणुगोपाल और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस हुई। पुलिस मीडिया को थोड़ा पीछे जाकर कवर करने के लिए कहा। इस पर केसी वेणुगोपाल ने पुलिस अधिकारियों से बहस शुरू कर दी। यह देख राहुल गांधी भी उनके पास पहुंच गए।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

