Rahul Gandhi Pushed Pregnant Female Journalist Video: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया को रद्द करने की मांग और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च निकाला। हालांकि राहुल गांधी का यह मार्च विवादों में आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के मार्च के दौरान राहुल गांधी पर गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का मारने का आरोप लगा है। साथ ही मार्च में शामिल कार्यकर्ता को पास आने पर कोहनी भी मारी। साथ ही कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार को भी धक्का दिया। इन सभी घटनाओं का वीडियो बीजेपी ने जारी कर राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट के मार्च के दौरान बिहार की एक प्रेग्नेंट महिला पत्रकार रिचा परासर के साथ बदसलूकी का मामला गरमा गया है। बीजेपी ने इस मामले में राहुल गांधी पर हमला बोला है और उन पर गुंडों जैसा बर्ताव करने का आरोप लगाया है।
BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने यह दावा किया कि राहुल गांधी ने पत्रकार को कोहनी मारी और कंधे से पकड़कर खींचा। इससे वह जमीन पर गिर गईं और घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती है। प्रदीप भंडारी ने मीडिया से कहा, “आप सभी ने वीडियो देखा है। राहुल गांधी ने एक महिला पत्रकार को कोहनी से धक्का दिया और पकड़कर गिरा दिया। उन्होंने दावा किया कि पत्रकार की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पत्रकार राहुल गांधी से सवाल भी नहीं पूछ रही थीं। वह सिर्फ विरोध प्रदर्शन कवर कर रही थीं। वहीं BJP दिल्ली के उपाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि पत्रकार की बहन ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे BJP विधायक उमंग बजाज और स्थानीय नेता प्रतीक शर्मा के साथ अस्पताल पहुंचे।
कैसे हुई बदसलूकी की घटना
राहुल गाधी के मार्च के दौरान वह सुप्रीम कोर्ट में मौजूद थीं और बाहर गेट पर खड़ी थीं। जब राहुल गांधी आए तो उन्होंने बयान लेने के लिए माइक लगा दिया, लेकिन उनकी सिक्योरिटी ने माइक हटा दिया। थोड़ी देर बाद जब बाकी के मीडियापर्सन ने माइक लगाया तो उन्होंने भी माइक लगाया।रिचा ने कहा कि ये मेरे लिए बड़ा अवसर था। इसलिए मैं राहुल गांधी के पास बाइट लेने पहुंची, लेकिन राहुल गांधी ने मेरा हाथ पकड़कर खींच लिया। इसके तुरंत बाद राहुल गांधी ने कैमरामैन को भी खींचकर धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिरा और मैं सीढ़ी पर पेट के बल पर गई।। इसके बाद कई लोग ऊपर गिर गए। रिचा ने बताया कि वह 3 महीने की गर्भवती हैं और इस घटना के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।
कौन हैं पत्रकार रिचा परासर
रिचा परासर बिहार के सिवान जिले की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा DAV पब्लिक स्कूल सिवान से हुई है। उनके पिता सरकारी टीचर रहे हैं और मां हाउस वाइफ हैं।रिचा चार बहनों में तीसरे नंबर की बेटी हैं। रिचा तायक्वांडो की नेशनल प्लेयर रही हैं। उनकी शादी पिछले साल ही दिल्ली में हुई है। रिचा ने बताया कि यह घटना उनके लिए दिल दहलाने वाली है।
विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था
बता दें कि राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेता सोमवार को याचिका दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करके पहुंचे थे। याचिका में रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति बनाने की मांग की गई है। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित नागरिकों को भी शामिल करने की मांग है। याचिका में कहा गया है कि यह समिति तय समय के भीतर SIR के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों और किए गए बदलावों का स्वतंत्र ऑडिट करे।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

