कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज कोटा पहुँच चुके हैं, जहाँ वे कोचिंग कर रहे छात्रों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. NEET पेपर लीक और CBSE OSM की गड़बड़ियों को लेकर केंद्र की NDA सरकार पर हमला तेज़ करते हुए बुधवार को कहा कि भारत का शिक्षा सिस्टम “अपने छात्रों पर दबाव डालता है. उन्होंने कहा कि यह सिस्टम छात्रों के सपनों का दमन करता है.

पेपर लीक और NEET जैसी परीक्षाओं में छात्रों से ली जा रही भारी फीस को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपराध बताया है. भारत का शिक्षा व्यवस्था छात्रों को दमन करता है जो देश के लिए अच्छी बात नहीं है.

राहुल गांधी आज पेपर लीक के खिलाफ शिक्षा की नगरी कहे जाने वाले राजस्थान के कोटा शहर पहुंचे हैं. कोटा के ऐतिहासिक दशहरे मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कोचिंग छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम छात्रों से कहा, “आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो. कोटा में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त कीं. 

The education system suppresses students Rahul Gandhi tells students in Kota.  | छात्रों का दमन करता है एजुकेशन सिस्टम… कोटा में स्टूडेंट्स से बोले राहुल  गांधी

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं आपके मुद्दे पर सिर्फ बात करने आया हूं. भाजपा कांग्रेस और किसी मुद्दे पर बात नहीं करने आया. कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर चला लाखों युवा मुझे मिले, बहुत सारे सवाल थे.

छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारे एजुकेशन सिस्टम की सबसे बड़ी खामी यह है कि हम अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने में मदद नहीं करते और न ही उनकी पसंद का सम्मान करते हैं.

राहुल गांधी से संवाद करने पहुंचे कोचिंग छात्रों ने देश की परीक्षा प्रणाली पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. छात्रों का कहना है कि वे विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बेहद उम्मीदें लेकर अपनी बात कहने आए हैं. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m