संगरूर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के गढ़ पंजाब के संगरूर जिले में पार्टी की ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे. इस रैली को चुनाव के लिहाज में बेहद अहम माना जा रहा है. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. इस इंसाफ रैली में राहुल गांधी आप सरकार को नशे के मुद्दे पर घेरेंगे. रैली को लेकर बेहद खास तैयारी की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर चारों ओर जवान तैनात हैं.
परविंदर के परिवार से मिल सकते हैं राहुल
इन सभी एक बीच अहम खबर यह भी है कि इंसाफ रैली के बाद राहुल गांधी का मानसा जाकर परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलने का कार्यक्रम भी है. हालांकि, परविंदर झोटा के पिता ने सार्वजनिक तौर पर कह दिया है कि वह इंदिरा गांधी और बेअंत सिंह के परिवार से हरगिज नहीं मिलेंगे. ऐसे में राहुल गांधी वहां जाएंगे या नहीं यह समय बतायेगा.
पंजाब के कांग्रेस नेताओं ने इस कार्यक्रम को पंजाब के लोगों के अधिकारों, भविष्य और न्याय से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का दौरा मालवा क्षेत्र से पार्टी के चुनाव अभियान को एक नई दिशा और गति देगा. साथ ही, यह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ‘मिशन 2027’ के लिए तैयार होने का संदेश भी देगा. परगट सिंह ने रैली की तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि पूरे पंजाब के लोग राहुल गांधी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
राहुल गांधी गुलजार सुसाइड के जरिए कांग्रेस आप को घेरेगी. संगरूर के दिड़बा में गुलजार सिंह ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने वित्त मंत्री हरपाल चीमा का नाम लिया. तब से परिवार चीमा के खिलाफ कार्रवाई की डिमांड कर रहा है. गृह मंत्री के सामने भी परिवार इसी डिमांड को रख चुका है. इसके अलावा राहुल गांधी नशे की समस्या, उद्योगों के पलायन, बेरोजगारी और सरकार के अधूरे वादों पर भगवंत मान को घेरेंगे.
पंजाब की राजनीति में मालवा क्षेत्र का काफी महत्व
पंजाब कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी कल पंजाब के संगरूर आ रहे हैं, जो पंजाब के लिए एक उम्मीद हैं. सभी लोग कृपया सुबह 10 बजे फग्गुवाला गांव जरूर पहुंचें. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘इंसाफ रैली’ पंजाब के अधिकारों, भविष्य और न्याय के लिए पार्टी की लड़ाई में एक निर्णायक मंच साबित होगी. उन्होंने बताया कि पंजाब की राजनीति में मालवा क्षेत्र का काफी महत्व है और यहां के विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव नतीजों को तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं. परगट सिंह के अनुसार, 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही पंजाब कांग्रेस की रणनीति में संगरूर से चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाना एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा.
पार्टी का ध्यान जनता के साथ जमीनी स्तर पर जुड़ाव मजबूत करने और पंजाब के लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर होगा. उन्होंने आगे कहा कि 2027 के चुनावों से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और जनता की चिंताओं को लगातार उठाना उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.
राहुल गांधी आज पंजाब के संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे भी रहेंगे मौजूद। नशे, बेरोजगारी, गुलजार सुसाइड और अन्य मुद्दों पर भगवंत मान सरकार को घेरने की तैयारी।
URL (Slug)
rahul-gandhi-sangrur-insaf-rally-bhagwant-mann-punjab
Tags (Comma Separated)
राहुल गांधी, राहुल गांधी पंजाब दौरा, संगरूर इंसाफ रैली, भगवंत मान, भगवंत मान सरकार, पंजाब कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे, पंजाब राजनीति, पंजाब नशा मामला, गुलजार सिंह सुसाइड केस, परविंदर सिंह झोटा, पंजाब बेरोजगारी, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027, मिशन 2027, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस इंसाफ रैली, संगरूर न्यूज, पंजाब न्यूज, AAP vs Congress
- न उम्मीदवार, न पार्टी का चुनाव चिह्न… कहीं भरी तो कहीं खाली कुर्सी पर लग रही मुहर! यहां हो रहा अनोखा इलेक्शन
- शरद पवार की दो दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, PM मोदी ने हाल पूछा, कहा- ‘हमें मार्गदर्शन करते रहें’
- दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे से निपटने की तैयारी, SkyCast सिस्टम से बेहतर होगा फ्लाइट संचालन
- महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, अब CBI मुख्यालय दिल्ली में होगी पूछताछ
- ‘साहब, हादसा नहीं, बेटे का कत्ल हुआ है!’ रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, परिजनों का दावा- पीट-पीटकर हत्या के बाद फेंका

