भोपाल। अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने किसान महा चौपाल का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने कुछ ऐसा किया कि वह बीजेपी के निशाने पर आ गए।
दरअसल, राहुल गांधी को पार्टी का पटका थमाया गया था, जिसे मोड़कर उन्होंने स्पीच देने वाली जगह पर रख दिया। जिसका वीडियो वायरल होते ही बीजेपी ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। पटका को फेंकना बताते हुए इसे पार्टी का अपमान बताया।

भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भोपाल में राहुल गांधी का अपनी ही पार्टी का पटका फेंकना बहुत कुछ कह गया। जिसे अपनी पार्टी के प्रतीक और सम्मान का मूल्य न हो, वह देश की गरिमा का सम्मान क्या करेगा? यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि कांग्रेस की अस्थिर सोच और नेतृत्व की गंभीरता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। देश और संगठन, दोनों सम्मान से चलते हैं, अहंकार से नहीं।’

