Rahul Gandhi US Visit: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान न्यूयार्क और शिकागो जाएंगे। राहुल गांधी प्रवासी भारतीयों और विश्विद्यालय के छात्रों को संबोधित कर सकते हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस न्यूयॉर्क और शिकागो में कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी एक और छुट्टी मनाने और अपने अराजक साथियों से मिलने के लिए अमेरिका जा रहे हैं।
बता दें कि राहुल गांधी 16 से 19 नवंबर के बीच न्यूयार्क और शिकागो में ऑफिशियल दौरे पर होंगे। वे इंडियन डायसपोरा और यूनिवर्सिटी के छात्रों से मुलाकात कर सकते हैं।
राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राहुल गांधी देश में रहने लायक नहीं हैं। राहुल गांधी एक और छुट्टी मनाने और अपने अराजक साथियों से मिलने के लिए अमेरिका जा रहे हैं। वह जब विदेश में ज्यादा समय दे रहे हैं और देश में कम ही रहते हैं तो फिर भारत के लोगों से वोटों की उम्मीद क्यों कर रहे हैं। यह वोट चोरी नहीं है बल्कि ‘राहुल गांधी की कामचोरी’ है। वहीं भाजपा के महासचिव राम माधव हर तीन महीने के बाद राहुल गांधी गायब हो जाते हैं और विदेश में पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहां जाते हैं, इस बारे में कोई नहीं जानता। हम उन्हें समझ नहीं सकते और न ही गंभीरता से लेते हैं।
राहुल की यात्राओं पर बीजेपी अक्सर निशाना साधते रही है
बता दें कि बीजेपी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर बार-बार सवाल उठाते रही है। संसद का विशेष सत्र और कोई भी प्रदर्शन करने के बाद तुरंत राहुल गांधी अक्सर विदेश यात्रा पर जाते हैं। 2 नवंबर को बीजेपी के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गांधी और उनके परिवार की विदेश यात्राओं को संदिग्ध बताया था। उन्होंने विदेशी संगठनों के साथ उनके कथित संबंधों पर सवाल उठाए और कई मुद्दों का जिक्र किया, जिनमें बोफोर्स मामला, हिंडनबर्ग रिसर्च, भारत के बारे में विदेशी मीडिया की रिपोर्टें और विदेशी संस्थानों के साथ गांधी की बातचीत शामिल हैं।
54 विदेश यात्राओं को लेकर बीजेपी के आरोप
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी ने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए 22 सालों में 54 विदेश यात्राएं की हैं। उन्होंने इन यात्राओं पर कुल खर्च का अनुमान लगभग 60 करोड़ रुपये लगाया और सवाल उठाया कि इसके लिए फंड कहां से आया। बीजेपी ने यह भी पूछा कि अगर किसी विदेश यात्रा को किसी विदेशी संस्था ने स्पॉन्सर किया था तो क्या इसके लिए जरूरी अनुमतियां ली गई थीं?
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

