Rahul Gandhi Will Become PM in 2029: 2029 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। ये भविष्यवाणी 30 सितंबर को हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक में पीडीपी की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti ) ने की है। इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती ने दावना किया कि 2029 लोकसभा चुनाव में विपक्ष को बहुमत मिलेगी। 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद जम्मू कश्मीर की पर्व सीएम महबूबा मुफ्ती से मीडिया ने सवाल किया कि क्या 2029 में राहुल गांधी का विपक्ष का चेहरा होंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चेहरा नहीं, वो 2029 में पीएम होंगे। मुफ्ती ने कहा कि इंशा अल्लाह 2029 में राहुल गांधी पीएम होंगे।
यही सवाल सीपीआई (ML) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य से भी पूछा गया। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “ये मीटिंग का विषय नहीं था। जिस विषय पर बात थी उस पर राहुल गांधी ने भी कहा। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, “ये मुद्दा इस समय नहीं था. अभी जो प्रधानमंत्री हैं उनको हटाना होगा। प्रधानमंत्री ने जिनको चुनाव आयुक्त बनाया है उनको भी हटाना होगा। लोग कर रहे हैं कि उन्हें प्रधान चुनाव आयुक्त नहीं प्रधान चुनाव अभियुक्त कहना चाहिए. प्रधान चुनाव अभियुक्त साहब को हटाना इस समय का विषय है।
चुनाव आयोग और सीईसी के खिलाफ विपक्ष ने हल्लाबोल पार्ट-2 का ऐलान किया
बता दें कि चुनाव वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) में मतभेद पर खुलासे के बाद से मचे बवाल के बीच इंडिया ब्लॉक की 8वीं बैठक 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई। करीब 3 घंटे चली बैठक में SIR, EVM-VVPAT और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को हटाने पर एक राय बनी। इसके बाद इंडिया ब्लॉक ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्लाबोल पार्ट-2 का ऐलान किया। सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्यूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ (सेव डेमोक्रेसी मार्च) का ऐलान किया। जबकि 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया।
बैठक की जानकारी देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह बैठक साढ़े 3 घंटे तक चली। इसमें 20 पार्टियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कुछ नेता वर्चुअली भी जुड़े। बहुत से नेताओं ने अपने विचार रखे। उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी बात रखी। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए INDIA गठबंधन ने 6 प्वाइंट्स में प्लान तैयार किया है। उन्होंने कहा- 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला स्तरीय सेव डेमोक्रेसी मार्च निकालेंगे। 6 अक्टूबर को विपक्षी पार्टियों के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे। विपक्षी पार्टियों के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भारत की राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे। INDIA गठबंधन पांच बड़ी रैलियां आयोजित करेगा। 1 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी, जिसमें हम ‘वोट चोरी’ से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। NDIA गठबंधन की मांग है – सुप्रीम कोर्ट में SIR से जुड़े सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


