चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आबकारी विभाग ने सावन के दौरान नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर और सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर रामबाग क्षेत्र में छापेमारी कर सत्तू उर्फ सत्यनारायण यादव के घर से करीब 52 किलो भांग बरामद की गई। मौके से भांग पीसने की दो मशीनें, एक बड़ी मोटर और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक भांग की कीमत करीब 96 से 97 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भांग की गोलियां और पैकेट बनाकर बेचता था। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है और आबकारी विभाग पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है। 

अधिकारियों का कहना है कि सावन के दौरान भांग की मांग बढ़ने के कारण आरोपी बड़े पैमाने पर कारोबार की तैयारी में था। विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m