अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में नदियों का सीना चीरकर अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के जरवाही बटली घाट का है। जहां अवैध रेत के जखीरे पर छापा मारने गई माइनिंग टीम को भारी हंगामे का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान न सिर्फ माइनिंग टीम से तीखी नोकझोंक तू-तू मैं-मैं हुई, बल्कि अवैध रेत का कारोबार कर रहे माफिया आपस में ही भिड़ गए और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे। इस दौरान माइनिंग टीम ने मौके से अवैध रूप से रेत ले जा रही 4 डग्गी गाड़ियां (डंपर) पकड़ी गईं,इसी बीच, अफरा-तफरी और हंगामे का फायदा उठाकर एक रेत माफिया रेत से लोड एक डंपर लेकर मौके से फरार होने में सफल हो गया, जप्त किए गए सभी वाहनों को बुढार थाने की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया गया है।
जिले के बुढार थाना क्षेत्र के जरवाही बटली घाट में माइनिंग विभाग की टीम को बटली घाट पर अवैध रेत परिवहन की पुख्ता सूचना मिली थी, टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो वहां हड़कंप मच गया। अवैध रेत के जखीरे पर छापा मारने गई माइनिंग टीम और पुलिस को भारी हंगामा का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान न सिर्फ माइनिंग टीम से तीखी नोकझोंक तू-तू मैं-मैं हुई, बल्कि अवैध रेत का कारोबार कर रहे माफिया आपस में ही भिड़ गए और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे। मौके से अवैध रूप से रेत ले जा रही 4 डग्गी गाड़ियां (डंपर) पकड़ी गईं, इसी बीच, अफरा-तफरी और हंगामे का फायदा उठाकर एक रेत माफिया रेत से लोड एक डंपर लेकर मौके से फरार होने में सफल हो गया।
हालांकि, मौके पर मौजूद माइनिंग और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए शेष बचे 3 रेत लोड डंपरों को अपने कब्जे में ले लिया। जब्त किए गए सभी वाहनों को बुढार थाने की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इलाके में रेत माफिया किस कदर बेखौफ होकर इस काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन इस मामले में फरार वाहन की तलाश और इसमें संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गया है।
वहीं इस मामले में माइनिंग इंस्पेक्टर अभिषेक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुढार के जरवाही बटली घाट में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन की सूचना पर दबिश दी थी, जहां से 4 डग्गी अवैध रेत लोड गाड़िया जप्त की थी, इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक डग्गी फरार हो गया, रही बात कोई बहसवाजी का तो हमारे साथ नहीं हुआ बल्कि वो आपस में जरूर भीड़ गए थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

