त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ दिल्ली सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें राजधानी के अलग-अलग इलाकों में लगातार निगरानी और छापेमारी कर रही हैं। इसी अभियान के तहत बुधवार को तीन अलग-अलग बाजारों में कार्रवाई करते हुए कुल 948.9 लीटर घी जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के भोगल मार्केट, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ मार्केट और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार में छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में घी जब्त किया गया।
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर निगरानी तेज
दिल्ली सरकार का कहना है कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों, घी और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों को विशेष निगरानी रखने और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के भोगल मार्केट में कार्रवाई के दौरान 389.9 लीटर घी जब्त किया गया। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ मार्केट से 338 लीटर घी बरामद किया गया। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार में दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 221 लीटर घी जब्त किया गया।
प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
विभाग की टीमों ने भोगल और नजफगढ़ मार्केट से घी के कुल 15 नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से लैस होगा खाद्य सुरक्षा विभाग
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितताओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की शिकायत होने पर विभाग की हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की भागीदारी से मिलावटखोरी पर प्रभावी नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।
जरूरत पड़ने पर दूसरे विभागों से भी मिलेगा स्टाफ
खाद्य सुरक्षा विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर अन्य विभागों से भी कर्मचारियों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच का दायरा भी विस्तृत किया जा सकेगा।
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज
गौरतलब है कि त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर रही हैं। बुधवार को भोगल, नजफगढ़ और शिव विहार में कार्रवाई के दौरान कुल 948.9 लीटर घी जब्त किया गया था। भोगल और नजफगढ़ से घी के 15 नमूने भी लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों के लिए विभाग की हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की अपील की है।
मिलावट की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, खराब गुणवत्ता या एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री से संबंधित कोई शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को तुरंत सूचना दें। इसके लिए विभाग की हेल्पलाइन 1800-11-3921 पर कार्यालय समय के दौरान संपर्क किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि आम लोगों की भागीदारी से मिलावटखोरी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। इसलिए नागरिकों से संदिग्ध खाद्य उत्पादों के संबंध में शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।
जनस्वास्थ्य से समझौता नहीं, जवाबदेही के साथ होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि खाद्य पदार्थों की शुद्धता केवल नियमों के पालन का विषय नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक के स्वास्थ्य, विश्वास और सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों को ऐसी खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, जिसकी गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर कोई समझौता न किया गया हो। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मिलावट के मामलों को पकड़ना नहीं, बल्कि ऐसी मजबूत व्यवस्था तैयार करना है, जिसमें प्रभावी निगरानी, आधुनिक जांच सुविधाओं, पर्याप्त मानव संसाधन और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से मिलावटखोरों पर अंकुश लगाया जा सके।
आधुनिक तकनीक से लैस होगा खाद्य सुरक्षा विभाग
मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है। विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर अन्य विभागों से भी स्टाफ उपलब्ध कराने की योजना है। इससे राजधानी के विभिन्न बाजारों और खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित निगरानी तथा जांच का दायरा बढ़ाया जा सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

