रांची। रेलवे ने पटना-रांची और रांची-पटना एक्सप्रेस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने दोनों ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी से हटाकर नॉन-सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दोनों ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे। नई व्यवस्था 1 जनवरी 2027 से लागू होगी।
12365 और 12366 की जगह होंगे नए ट्रेन नंबर
रेलवे के निर्णय के अनुसार, पटना-रांची एक्सप्रेस का मौजूदा ट्रेन नंबर 12365 बदलकर 13265 कर दिया जाएगा। वहीं, रांची-पटना एक्सप्रेस का वर्तमान नंबर 12366 की जगह 13266 होगा।
एक जनवरी 2027 से यात्रियों को इन दोनों ट्रेनों की जानकारी नए नंबरों के आधार पर मिलेगी। यात्रियों को टिकट बुकिंग और ट्रेन संबंधी जानकारी लेते समय नए नंबरों का ध्यान रखना होगा।

