Railway News: जोधपुर। साप्ताहिक राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब डीजल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर वीकली संपर्क क्रांति 20 नवंबर को इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी। वापसी में भी 26 नवंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी।

जोधपुर-दिल्ली सराव रोहिल्ला (12464): जोधपुर से 20 नवंबर को इलेक्ट्रिक इंजन से रात 8:15 बजे रवाना होगी। रात 12:35 बजे जयपुर और 21 नवंबर को सुबह 5:50 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर (12463): दिल्ली सराय रोहिल्ला से 26 नवंबर को इलेक्ट्रिक इंजन से रात 9:25 बजे रवाना होगी। रात 1:30 बजे जयपुर और 27 नवंबर सुबह 6:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
जोधपुर-साबरमती 23 को
जोधपुर उत्तर पश्चिम रेलवे मारवाड़ जंक्शन-आउवा रेलवे स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के चलते जोधपुर-साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस की एक ट्रिप रद्द रहेगी। यह ट्रेन जोधपुर से 23 नवंबर और 24 नवंबर को साबरमती से नहीं चलेगी। जोधपुर-साबरमती (14821): जोधपुर से 23 नवंबर को एक ट्रिप रद्द रहेगी। ये ट्रेन रोजाना सुबह 10 बजे जोधपुर से रवाना होती है। शाम 8:45 बजे साबरमती पहुंचती है।
साबरमती-जोधपुर (14822): साबरमती से 24 नवंबर को नहीं चलेगी। ये ट्रेन रोज साबरमती से सुबह 7:10 बजे रवाना होकर शाम 6:15 बजे जोधपुर पहुंचती है।
पढ़ें ये खबरें
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड

