जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडेही स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और बागडेही-जामदा सेक्शन के बीच चौथी लाइन की कमीशनिंग को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इसके तहत 1 और 2 नवंबर को प्री-एनआई तथा 3 नवंबर को एनआई का काम होगा। रेलवे के इस कार्य का ट्रेनों के परिचालन पर व्यापक असर पड़ेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार कार्य के दौरान करीब दो घंटे का सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (एसएंडटी) डिस्कनेक्शन और चार घंटे का पूर्ण ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है।

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द
68029-68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू — 1 से 3 नवंबर
18109-18110 टाटानगर-इतवारी-टाटा एक्सप्रेस — 1 से 3 नवंबर
18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस — 1 से 3 नवंबर
18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस — 2 से 4 नवंबर
22861 हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस — 3 नवंबर
22862 हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस — 4 नवंबर
18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस — 3 नवंबर
18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस — 4 नवंबर
13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस — 31 अक्टूबर
13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस — 2 नवंबर
18125-18126 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस — 3 नवंबर
17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस — 2 नवंबर
17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस — 5 नवंबर
22839-22840 भुवनेश्वर-राउरकेला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस — 3 नवंबर


2 नवंबर को टाटानगर नहीं आएगी उत्कल एक्सप्रेस

रेलवे के आदेश के अनुसार 18477-18478 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 2 नवंबर को यह ट्रेन टाटानगर स्टेशन नहीं आएगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार जरूर जांच लें।