चक्रधरपुर। रेलवे ट्रैक पर जलस्तर बढ़ने के कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर मंडल में पुनपुन और परसा बाजार स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर स्थित रेलवे ब्रिज नंबर-21 में पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। रविवार को 10 महत्वपूर्ण MEMU पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया, जबकि पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।

पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस का बदला रूट

रेलवे ने ट्रेन संख्या 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया है। रविवार को ट्रेन अपने निर्धारित रूट के बजाय बख्तियारपुर लिंक केबिन-राजगीर-तिलैया-पैमार-बंधुआ होकर संचालित की गई।

10 MEMU ट्रेनें रद्द

जलस्तर बढ़ने के कारण रविवार को गया-पटना, पटना-गया और पटना-राजगीर रूट की 10 MEMU ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा।

रद्द की गई ट्रेनों में शामिल हैं:

63242 गया-पटना MEMU
63244 गया-पटना MEMU
63245 पटना-गया MEMU
63247 पटना-गया MEMU
63248 गया-पटना MEMU
63250 गया-पटना MEMU
63251 पटना-गया MEMU
63253 पटना-गया MEMU
63256 गया-पटना MEMU
63274 पटना-राजगीर MEMU


सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला

रेलवे ब्रिज के पास पानी का स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बाद परिचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए MEMU ट्रेनों को रद्द किया गया, जबकि लंबी दूरी की ट्रेन को वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया।रेल परिचालन प्रभावित होने से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।