शिखिल ब्यौहार, भोपाल। Railway Silver Medal Scam Case: रेलवे के भोपाल मंडल से सामने आए सिल्वर मेडल घोटाला केस में कार्रवाई जारी है। इस बीच CBI ने इंदौर की कंपनी बाइबल डायमंड रेलवे और राइट्स के अज्ञात अफसरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
READ MORE: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह घायल, परिजनों में हुई हिंसक झड़प
बता दें कि पश्चिम मध्य रेलवे में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल की सप्लाई में बड़ा घोटाला सामने आया था। जहां रिटायरमेंट पर अधिकारियों को जिन मेडल को 99.90% शुद्ध चांदी का बता कर दिया गया उनमें केवल 0.0023 प्रतिशत ही चांदी पाई गई। 99.80% मेडल में कॉपर पाया गया था। रेलवे ने 23 जनवरी 2023 को 3640 मेडल की सप्लाई की थी जिसमें करीब 49.68 लाख रुपए का ऑर्डर दिया गया था।
READ MORE: MP से उठी वैश्विक अपील: किसान ने 5 घरों के आटे से बनाई ‘एंटोनियो गुटेरेस’ की तस्वीर, संयुक्त राष्ट्र से लगाई युद्ध रोकने की गुहार
सप्लाई से पहले राइट्स के इंजीनियर अनुज कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया था। 12 अक्टूबर 2023 की रिपोर्ट में मेडल को मानक अनुसार बताया था। 19 अक्टूबर को 3631 मेडल लैब की रिपोर्ट में अमानक पाए गए। सभी मेडल भोपाल स्थित कोच रिहैबिलिटेशन वर्कशॉप में जमा किए गए। नोएडा और कोलकाता की रिपोर्ट में असलियत सामने आने के बाद मामला सीबीआई तक पहुंचा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

