कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीते गुरुवार को हुए फैक्ट्री हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। मेंटेनेंस कंपनी ने LPG लाइन का कॉक खुला छोड़ा था। जिसकी वजह से सिथौली रेलवे स्प्रिंग कारखाने में आगजनी हुई थी। 

महिला की गला घोंटकर हत्या से सनसनी: परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद फैक्ट्री में चिंगारी के साथ भीषण आग लगी थी। जिससे 5 कर्मचारी 5 से 60 प्रतिशत तक झुलस गए थे। जांच रिपोर्ट में मेंटेनेंस टकीशा कंपनी की लापरवाही प्रमाणित हुई है। मेंटेनेंस के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई। 

हरदा में नल-जल योजना ठपः खरीदकर पानी पी रहे ग्रामीण, बूंद-बूंद के लिए कर रहे संघर्ष, लापरवाही से गहरा रहा पेयजल संकट

रेलवे स्प्रिंग कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक शिवाजी शुतार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि आगजनी में झुलसे 5 कर्मचारियों में से 2 को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 3 घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m