Rajasthan Weather Update, जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है और जयपुर सहित 10 जिलों में बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो 20 से 23 अगस्त के दौरान मुख्य रूप से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जताई है, उसमें भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई, माधोपुर, कोटा, बूंदी, दौसा, अलवर, चित्तौड़गढ़ और टोंक शामिल है।

तापमान और बारिश की स्थिति

मंगलवार को श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि माउंट आबू (23.9 डिग्री) सबसे ठंडा स्थान रहा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रतापगढ़ के अरनोद में 21 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। कोटा में 5.6 मिमी, डूंगरपुर में 4 मिमी, संगरिया में 3 मिमी और चित्तौड़गढ़ में 1 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा सिरोही, झालावाड़, बारां, सलूंबर और बांसवाड़ा में भी 1 से 20 मिमी तक पानी बरसा।

आगामी दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो 20 से 23 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान (विशेषकर भरतपुर और जयपुर संभाग) में हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलेगा। इस अवधि में पूर्वी राजस्थान के बाकी हिस्सों में मानसून की गतिविधियां कुछ कमजोर रह सकती हैं, हालांकि कुछ जगहों पर छुटपुट बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m