अनूप दुबे, ढीमरखेड़ा ( कटनी) ग्रामीण क्षेत्र में विकास के जिस प्रकार से दावे किए जा रहे हैं ऊन विकास के दावों में अभी भी कहीं ना कहीं कुछ कमियां बाकी हैं छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए दलदल भरी सड़क का सामना करना पड़ रहा है। कच्ची सड़क के कारण बारिश में गांव में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती है, बुनियादी सुविधाओं की कमी और समस्याओं को लेकर कटनी जिले की ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरेली रामपुर का आश्रित ग्राम पड़रिया से मामला प्रकाश में आया हैं, जहां गांव आजादी के बाद भी सड़क विहीन है ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन 100 की जनसंख्या वाले गांव में एक से डेढ़ किलोमीटर कच्ची सड़क है।
READ MORE: कलेक्टर जनसुनवाई: प्लॉट के नाम पर लाखों की ठगी, 13 से अधिक पीड़ितों ने 3 कॉलोनाइजरों पर लगाए गंभीर आरोप
बारिश के दिनों में सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है और स्कूली बच्चों को स्कूल जाने सहित ग्रामीणों को आवागवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कच्ची सड़क के कारण गांव में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। मरीजों को बड़ी मुश्किल से रोड तक लेकर जाया जाता है। स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और कलेक्टर आशीष तिवारी से गांव में पक्की सड़क बनाने की मांग की है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत सरपंच सरोज त्रिपाठी ने बताया कि निजी भूमि फंसने के कारण गांव तक सड़क नहीं बन पा रही हैं। पड़रिया गांव से रामपुर की तरफ 40 से 50 किसानों के खेत फंस रहे हैं और पड़रिया से मटभोना गांव की तरफ पांच किसानों के खेत फंस रहे हैं, जो सहमति प्रदान नहीं कर रहे।
READ MORE: Seoni News: संजय सरोवर डैम के खोले गए दो गेट, दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते निचले इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी
मामले में एसडीएम निधि गोहल ने बताया कि पड़रिया गांव में कच्ची सड़क होने के कारण ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी प्राप्त हुई है मामले में जल्द से जल्द व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि बच्चों सहित ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


