रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ऑयल कंपनियों के संचालकों और डीलर्स की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखें कि आम जनता को परेशानी न हो, पेट्रोल पंप से उन्हें नियमित रूप से डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति होती रहे। ऑयल कंपनी की डिपो अपने डीलर्स को बिना विलंब के पेट्रोल-डीजल की सप्लाई करें। साथ ही डिपो द्वारा जो अब तक पेट्रोल-डीजल सप्लाई का समय सुबह 7 से दोपहर 3 तक था उसे स्थिति सामान्य होते तक समय बढ़ाया जाए।

ईंधन के टैंकर को 24 घण्टे आवाजाही के निर्देश

कलेक्टर डॉ. सिंह ने शहर के अंदर ईंधन के टैंकर को 24 घण्टे आवाजाही करने के भी निर्देश दिए। ताकि किसी भी पेट्रोल पंप में ईंधन की कमी न हो और स्टॉक रहे। साथ ही पेट्रोल पंप अधिकतम समय तक खोला जाए ताकि आम जनता को पेट्रोल-डीजल लेने में सुविधा हों। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में आमजनता को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में गड़बड़ी न हो एवं कालाबाजारी की शिकायत न हो, ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पैनिक-बाईंग से बचें- कलेक्टर

अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल के पर्याप्त स्टॉक हैं आम जनता पैनिक न हों, और आवशकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीदी करें, पैनिक-बाईंग न करें, अफवाहों पर ध्यान न दें। कालाबाजारी की सूचना मिलने पर कलेक्टर कॉल सेंटर के नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर सूचित करें।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

प्रदेश एवं जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगट ने अपील की है कि आम जनता परेशान न हों, अफवाहों पर ध्यान न दें। पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है, जितनी आवश्यकता है उतनी ही पेट्रोल-डीजल की खरीदी करें, और सहयोग करें। बैठक में खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा एवं सभी ऑयल कंपनी के अधिकारी एवं डीलर्स उपस्थित थे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें