CG Crime News : रायपुर. पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस मामले में अन्य दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो 28 जनवरी की घटना के बाद से फरार थे. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरफ्तार आरोपी मधु मिश्रा को गांजा एवं प्रतिबंधित टैबलेट (नाइट्रोसन) की बिक्री करते थे. मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. मामला थाना तिल्दा नेवरा का है.

धारा 20 (बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में पुलिस ने 28 जनवरी को छापामार कार्रवाई में महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार किया था. उसके कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, प्रतिबंधित टेबलेट (नाइट्रोसन), नगद राशि 1,87,000 रुपए, छह मोबाइल फोन, एक टैब कुल अनुमानित कीमत 41,75,000 रुपए और तीन बटनदार चाकू जब्त कर जेल भेज दिया था.
इस मामले से जुड़े अन्य आरोपी प्रणब कुमार नाइक निवासी जिला कालाहाण्डी ओडिशा और सफीकुल रहमान निवासी जिला नुवापाड़ा ओडिशा फरारी काट रहे थे. मुखबिर के सूचना पर तिल्दा नेवरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो बताया कि आरोपी मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट (नाइट्रोसन) की बिक्री करते थे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

