सत्या राजपूत, रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। दिन में अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त तेवर दिखाने वाले मंत्री शाम होते-होते संगीत की महफिल में पूरी तरह रंगे नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे दोस्तों के साथ हारमोनियम बजाते और छत्तीसगढ़ी गीत गाते दिखाई दे रहे हैं।

narayana

वायरल वीडियो में मंत्री टंकराम वर्मा लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीत “धनी बिना जग लागे सुन्ना रे, नई भावे मोला सोना-चांदी महल अटारी” गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ अरुण सेन और कृष्णकांत कश्यप भी सुर से सुर मिलाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, हारमोनियम और तबले की थाप ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।

देखें VIDEO

मंत्री टंकराम वर्मा के इस अलग अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उनके संगीत प्रेम की तारीफ कर रहा है तो कोई इसे उनके सहज व्यक्तित्व से जोड़कर देख रहा है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H