राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली कस्बे में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा विवाद हो गया। भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही दो अलग-अलग गणेश उत्सव समितियों के सदस्य किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।

ये भी पढ़ें: गणेश विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं: गहरे पानी में डूबे भाजपा नेता के दो सगे बेटे, 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकले शव

जुलूस में मची अफरा-तफरी

अचानक हुई मारपीट और लाठी-डंडे चलने की घटना से विसर्जन जुलूस और आसपास के इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई तथा अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

ये भी पढ़ें: अपनों ने छोड़ा, फिर नियति ने रचा ऐसा खेल… मक्का के खेत में नवजात को रोता देख दंग रह गए लोग!

दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों समितियों के आरोपी सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और उपद्रव फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m