राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामखेड़ा से एक संवेदनहीन और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार दोपहर मक्का के खेत की मेड़ पर एक नवजात शिशु जिंदा हालत में लावारिस पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
ये भी पढ़ें: ‘फेल हो गई सीवर योजना’, सिंधिया का बड़ा कबूलनामा! शिवपुरी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी 113 करोड़ की स्कीम
ग्रामीणों और चौकीदार की मुस्तैदी से बची जान
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे खामखेड़ा से मोइया गांव जाने वाले मार्ग पर अमित यादव के मक्का के खेत की मेड़ पर नवजात को देखा गया। ग्रामीणों और गांव के चौकीदार ने तुरंत इसकी सूचना सुल्तानगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मासूम को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सागर रेफर
अस्पताल में डॉक्टर संजय मीणा ने नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चे का वजन लगभग 1 किलो 200 ग्राम है और प्राथमिक जांच में उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। हालांकि, बेहतर देखभाल और गहन उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से नवजात को सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: कहां छिपाया था ACP के घर से चोरी हुआ माल? इन दो राज्यों में दबिश देकर पुलिस ने बरामद किए लाखों के जेवर
अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। वहीं, थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को खेत में छोड़ जाने वाला अज्ञात व्यक्ति या महिला कौन है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


