अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन के ऐतिहासिक सोमेश्वर धाम मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए सालभर खुला रखने की मांग को लेकर साधु-संतों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके तहत पाटनदेव हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा के बाद अब पूरे क्षेत्र में धार्मिक और प्रशासनिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
महाशंखनाद सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा’ के आह्वान पर बड़ी संख्या में साधु-संतों ने एकत्रित होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
संतों की चेतावनी दी है। महामंडलेश्वर बाबा महाकाल ने कहा कि यदि मंदिर के ताले नहीं खोले गए, तो आने वाले समय में लाखों भक्त उग्र आंदोलन करेंगे।
पूजन का अधिकार उन्हें मिलना चाहि
मंदिर वर्तमान में साल में केवल एक दिन (महाशिवरात्रि पर) ही श्रद्धालुओं के लिए खुलता है। संतों का तर्क है कि भगवान की नियमित सेवा और पूजन का अधिकार उन्हें मिलना चाहिए। जानकारी रमनगिरी जी महाराज ने दी।

