MNS प्रमुख राज ठाकरे के बेटे और मनसे विद्यार्थी सेना अध्यक्ष अमित ठाकरे ने रविवार को पुणे के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. MNS नेता अमित ठाकरे ने सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल के दफ्तर में लगी पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर को जबरन हटवा दी है. यह घटना उस समय हुई जब अमित ठाकरे कॉलेज में छात्रों की समस्याओं और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे थे.

बताया जा रहा है कि ऑफिस में पीएम की फोटो पर एक छात्र ने आपत्ति जताई थी. शिवाजी महाराज की तस्वीर के पास लगी फोटो हटाए जाने का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है.

महाराष्ट्र के पुणे में शिवाजीनगर के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहुंचे अमित ठाकरे ने प्रिंसिपल के कार्यालय में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर सवाल उठाया. कॉलेज के हॉस्टल सुपरिटेंडेंट और प्रिंसिपल के दफ्तर का दौरा करते समय अमित ठाकरे की नजर दीवार पर लगी तस्वीरों पर पड़ी. 

उन्होंने कॉलेज प्रशासन से छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर के ठीक बगल में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर अमित ठाकरे ने तुरंत कड़ी आपत्ति जताते हुए हटवा दी.

बताया जा रहा है कि अमित ठाकरे कॉलेज में छात्रों की समस्याएं जानने और वहां की सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे थे. उन्होंने हॉस्टल और मेस का निरीक्षण किया और छात्रों से बातचीत भी की.

इस पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसलिए यह साफ नहीं है कि तस्वीर किसके निर्देश पर लगाई गई थी. आरोप है कि तस्वीर तुरंत नहीं हटाई गई, जिसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने उसे कार्यालय से निकाल दिया.

अमित ठाकरे कॉलेज के प्रिंसिपल के पास अलग-अलग मामलों के बारे में पूछने गए थे. इस दौरान यह पूरी घटना वहीं घटी है. एक स्टूडेंट पूछता है कि प्रोफेसर के ऑफिस में पीएम मोदी की फोटो क्यों है? पीएम मोदी की तस्वीर हटाए जाने की घटना पर अमित ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि एक छात्र द्वारा मुझे इस बारे में जानकारी दी गई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m