हेमंत शर्मा, इंदौर/शिलांग। Raja Raghuvanshi murder case: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी राज कुशवाहा (Raj Kushwaha) समेत चारों आरोपियों को बड़ा झटका लगा है। शिलांग कोर्ट (Shillong Court) ने सभी की जमानत याचिका खारिज (Bail Petition Dismissed) कर दी है। जिससे आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।
राज ने दूसरी बार दिया था जमानत का आवेदन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी राज कुशवाहा ने दूसरी बार जमानत के लिए आवेदन किया था। इससे पहले भी उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। इस बार उसे उम्मीद थी कि राहत मिल सकती है, लेकिन कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए याचिका नामंजूर कर दी।
सोनम को मिली जमानत, राज को नहीं मिली राहत
मामले में एक अन्य आरोपी सोनम रघुवंशी को पहले ही जमानत मिल चुकी है। इसी के बाद राज की ओर से दोबारा जमानत याचिका दायर की गई थी, लेकिन कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे राहत देने से इनकार कर दिया।
चारों आरोपियों की याचिका खारिज
सिर्फ राज ही नहीं, बल्कि इस केस से जुड़े चारों आरोपियों की जमानत याचिकाएं कोर्ट ने एक साथ खारिज कर दी हैं। कोर्ट के इस फैसले से साफ है कि फिलहाल आरोपियों को कोई राहत मिलने वाली नहीं है।
आगे की सुनवाई पर नजर
अब इस मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं। पुलिस और अभियोजन पक्ष इसे मजबूत केस बताते हुए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। राजा रघुवंशी हत्याकांड पहले से ही सुर्खियों में है और कोर्ट के इस फैसले के बाद एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया है।

