इंदौर। Raja Raghuvanshi Brother Jail: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगाने वाला रघुवंशी परिवार एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इस बार उन पर एक बार फिर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने राजा के दोनों सगे भाई विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ढाबे पर बिना लाइसेंस शराब परोसने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। 

दरअसल, पूरा मामला शुक्रवार का है जब देर रात राऊ क्षेत्र के होटल और ढाबों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। इस बीच पुलिस की टीम राजा भोज ढाबे पर पहुंची, जहां उन्होंने देखा कि लोग टेबलों पर बैठकर शराब पी रहे थे। खाकी को देख नशे में चूर लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

ढाबे में बिना लाइसेंस शराब परोसने के मामले में पुलिस ने सचिन रघुवंशी, विपिन रघुवंशी, शिव यादव, शुभम और विशाल पर कार्रवाई की है। साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं में उन्हें जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ढाबे पर काम करने वालों की जानकारी भी थाने पर नहीं दी थी। पिछले काफी वक्त से ये ढाबा यहां संचालित हो रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m