Punjab Desk, चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भूपेश बघेल से मुलाकात की. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में सामने आई है जिसके बाद यह एक चर्चा का विषय बन गया है. दिल्ली में मौजूद वड़िंग का कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है, हालांकि इस मुलाकात को लेकर अब तक दोनों नेताओं ने किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है.

पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बाद पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन किया गया. वडिंग से इस्तीफा लेकर अब परगट सिंह को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है. राजनीति के बनते इस नए समीकरण का पंजाब की राजनीति में अगल प्रभाव पड़ सकता है.दिलचस्प बात यह है कि पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह और प्रभारी सचिन पायलट भी दिल्ली में हैं, लेकिन वड़िंग की पंजाब के मौजूदा प्रभारी सचिन पायलट और नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह से मुलाकात की कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.

अमरिंदर सिंह ने सिर्फ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ही पंजाब अध्यक्ष के साथ फोटो शेयर कर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी थी. चर्चाएं ये भी चल रही हैं कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जल्द ही विदेश भी जाने वाले हैं. अगर ऐसा होता है तो देखने वाली बात रहेगी कि 6 अक्टूबर को राजा वड़िंग परगट सिंह के कार्यक्रम में पहुंचेंगे या नहीं.

सूत्र अनुसार 6 अक्टूबर को पंजाब के नए अध्यक्ष परगट सिंह चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे जिसमें सचिन पायलट सहित अन्य पंजाब के नेता भी शामिल हो सकते हैं. वही अब देखने वाली बात यह है कि पहले से कांग्रेस के हुए दो गुटों का बंटवारा अब क्या और टुकड़ों में बढ़ सकता हैं कि पायलट इस अंदरूनी कलह को खत्म कर पाएंगे.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H