Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत को देखते हुए 2000 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श केंद्र के रूप में विकसित करने का आदेश जारी किया है। इन केंद्रों को प्ले स्कूल की तरह बनाया जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों बच्चों के पोषण और शिक्षण में सहायता होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 14 विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिन पर 40 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत को लेकर हर जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रस्ताव समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर को भेजे गए थे। इसके आधार पर अब प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए राशि की स्वीकृति जारी की गई है। साथ ही बूंदी जिले के 29 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्य करवाए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेंद्र सोनी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उपमुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में इसकी घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें –
- CG News : गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के 7 लोगों की बिगड़ी तबीयत, 3 बच्चों की हालत गंभीर
- Jharkhand Weather Today: विजयादशमी पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? जानें तापमान और बारिश का हाल
- असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी आज, CM सम्राट और नीतीश ने बिहारवासियों को दी बधाई
- पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दीः कहा- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें देशवासी, आईपी एक्सटेंशन में देर शाम रावण दहन करेंगे
- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! एकसाथ दुनिया को कहा अलविदा, आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल

