Rajasthan Assembly By Election: राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और नामांकन दाखिल की प्रक्रिया भी संपन्न हो गई है। सोमवार, 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्कूटनी के बाद चुनाव आयोग ने 11 नामांकन रद्द कर दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा नामांकन दौसा सीट पर खारिज किए गए हैं, जहां कुल चार पर्चे रद्द हुए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने जानकारी दी कि इन सात सीटों के लिए 25 अक्टूबर तक 94 उम्मीदवारों ने कुल 118 नामांकन दाखिल किए थे। जांच के बाद, 11 नामांकन पत्रों को अमान्य घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवारों के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर तय की गई है।
5 सीटों पर 11 नामांकन रद्द
जांच के दौरान, दौसा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक चार नामांकन रद्द किए गए हैं। इसके अलावा, खींवसर और देवली-उनियारा में दो-दो, और झुंझुनू, चौरासी तथा सलूंबर में एक-एक नामांकन खारिज किए गए। रामगढ़ सीट पर सभी नामांकन वैध पाए गए। सलूंबर सीट पर बीजेपी के दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे, जिनमें से अविनाश मीणा का नामांकन रद्द कर दिया गया है। यह सीट बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के बाद खाली हुई थी, और अब उनकी पत्नी शांता देवी इस सीट से चुनाव लड़ेंगी। उनका नामांकन वैध है।
84 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
अब सात विधानसभा सीटों पर कुल 84 उम्मीदवार बचे हैं। महाजन ने बताया कि बुधवार दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं, जिसके बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची सामने आएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- इंदौर हाईकोर्ट में धनतेरस पर छुट्टी की मांग! बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, 6 नवंबर को अवकाश घोषित करने का अनुरोध
- Pirelli-BKT Deal : भारतीय सड़कों पर अब दौड़ेंगे मेड-इन-इंडिया इटैलियन टायर, 8 लाख यूनिट्स का लक्ष्य
- गरीब पर लगाया 25 हजार जुर्माना, मगर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ एक्शन नहीं, माइनिंग विभाग की कार्रवाई पर सवाल
- 1200 खाली सीटों के लिए ड्राइवर अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- हक के लिए खुद नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा?
- अब गाड़ियों में भी लगेगा ‘ब्लैक बॉक्स’ : एक्सीडेंट की हर परत खोलेगी नई EDR तकनीक, जानिए सरकार के नए सेफ्टी रूल्स

