Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में हंगामे के चलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत छह विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इंदिरा गांधी के बयान को लेकर हुए विवाद के बाद यह कार्रवाई की गई।

निलंबित विधायकों की सूची:
- गोविंद सिंह डोटासरा
- रामकेश मीणा
- हाकम अली खान
- अमीन कागजी
- जाकिर हुसैन गैसावत
- संजय कुमार
कैसे हुआ विवाद?
प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह योजनाओं का नाम “आपकी दादी” के नाम पर रखती थी। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति जताई और कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया।
गोविंद सिंह डोटासरा वेल में आ गए और मंत्री से माफी की मांग करने लगे। हंगामे के बीच कांग्रेस विधायकों और मार्शलों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस के छह विधायकों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।
पढ़ें ये खबरें
- गैस लीक होने से किचन में लगी आगः प्रेशर कुकर फटा, महिला झुलसी, पुलिस – फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
- फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े, अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज
