Rajasthan News: राजस्थान बार काउंसिल में दो महिला अधिवक्ताओं को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिवक्ता गायत्री राठौड़ और अधिवक्ता वर्षा बिस्सा को सह-मनोनित सदस्य नियुक्त किया है। बार काउंसिल में कुल 25 सदस्य हैं, जिनमें 23 का चुनाव मतदान के जरिए हुआ था, जबकि दो महिला सदस्यों का मनोनयन मुख्य न्यायाधीश द्वारा किया जाना था।

इन दोनों नामों को अंतिम रूप देने से पहले मुख्य न्यायाधीश की ओर से बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्यों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों से सुझाव मांगे गए थे। इसके बाद गायत्री राठौड़ और वर्षा बिस्सा के नाम तय किए गए।
25 सदस्यों वाली बार काउंसिल में अब दोनों मनोनीत सदस्य शामिल
राजस्थान बार काउंसिल में 25 सदस्य होते हैं। इनमें 23 सदस्य चुनाव के जरिए चुने गए हैं। दो महिला सदस्यों के लिए मनोनयन का प्रावधान है। दोनों अधिवक्ताओं के मनोनयन की आधिकारिक सूचना बार काउंसिल के कार्यवाहक सचिव विकास ढाका की ओर से जारी की गई है। इसके साथ ही दोनों को औपचारिक रूप से बार काउंसिल का सदस्य बनाया गया है।
अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी
महिला सदस्यों के मनोनयन के बाद अब राजस्थान बार काउंसिल के आगामी कामकाज और पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अध्यक्ष पद का चुनाव इसी सप्ताह होने की संभावना है।
वर्षा बिस्सा को कई क्षेत्रों में प्रैक्टिस का अनुभव
मनोनीत सदस्य वर्षा बिस्सा राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में प्रैक्टिस कर रही हैं। वे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास की बेटी हैं। वर्षा बिस्सा वर्ष 2011 में राजस्थान बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुई थीं। उन्हें सिविल, क्रिमिनल, संवैधानिक, टैक्सेशन, लेबर, कंपनी, सर्विस, रेवेन्यू और मोटर दुर्घटना दावा मामलों में प्रैक्टिस का अनुभव है। वर्षा बिस्सा राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन की वर्ष 2015-16 में उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने अलग-अलग मामलों में प्रो-बोनो कानूनी सेवाएं भी दी हैं।
गायत्री राठौड़ का भी हुआ मनोनयन
वरिष्ठ अधिवक्ता गायत्री राठौड़ को भी मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल ने बार काउंसिल का सह-मनोनित सदस्य बनाया है। दोनों के मनोनयन के साथ बार काउंसिल में महिला प्रतिनिधित्व से जुड़ी निर्धारित सदस्यता पूरी हो गई है।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News: पूर्व सीएम बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कबड्डी खिलाड़ी संजू को 51 लाख की प्रोत्साहन राशि, सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये अतिरिक्त, जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- सीएम साय कल यूथ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल, विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से करेंगे संवाद
- Rajasthan News: बार काउंसिल में दो महिला अधिवक्ताओं की एंट्री, मुख्य न्यायाधीश ने किया मनोनयन
- कचरे की प्लास्टिक से बन गई हाईवे की सड़क! IIT BHU के वैज्ञानिकों का कमाल, NH-44 पर हुआ हैरान करने वाला टेस्ट
- शिक्षा के मंदिर में शिक्षक की हैवानियत: बैग न लाने पर 5 साल के मासूम को जमीन पर पटका, टूटी जांघ की हड्डी, बच्चे के पैर में डली रॉड

