Rajasthan BJP Gen Z: राजस्थान भाजपा की निकाय चुनाव तैयारियों के बीच आयोजित अहम बैठक में Gen-Z शब्द के इस्तेमाल को लेकर चर्चा हुई। पार्टी के संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे Gen-Z की जगह युवा शक्ति शब्द का प्रयोग करें। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति के अनुरूप संबोधित किया जाना चाहिए।

निकाय चुनाव की बैठक में उठा Gen-Z का मुद्दा
मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन महामंत्री अजेय कुमार, चुनाव संचालन समिति के सदस्य और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, श्रवण सिंह बगड़ी, मंत्री संजय शर्मा, मंत्री झाबर सिंह खर्रा, अविनाश गहलोत सहित कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक के दौरान संगठन महामंत्री ने चुनावी रणनीति को लेकर सुझाव मांगे। इसी दौरान एक पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव में Gen-Z को भी साधना होगा। इस पर अजेय कुमार ने आपत्ति जताते हुए पूछा कि यह क्या होता है और कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
Gen-Z नहीं, युवा शक्ति कहें
अजेय कुमार ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी को Gen-Z जैसे शब्दों की बजाय युवा शक्ति शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए। उनका कहना था कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप यही संबोधन अधिक उपयुक्त है।
मंत्री झाबर सिंह खर्रा की कार्यशैली पर उठे सवाल
बैठक में अलवर उत्तर के जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निकाय में तैनात एक ईओ को हटाने की मांग करने के बावजूद उनकी बात पर कार्रवाई नहीं हुई। यह शिकायत मंत्री की मौजूदगी में ही उठाई गई। बैठक में अन्य पदाधिकारियों ने भी यूडीएच विभाग की कार्यशैली को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
कांग्रेस काल के अधिकारियों को हटाने की मांग
झुंझुनूं जिले की पिलानी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेश दहिया ने भी बैठक में निकायों में कार्यरत अधिकारियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए ढाई साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन कई निकायों में अब भी पूर्ववर्ती सरकार के समय नियुक्त अधिकारी कार्यरत हैं। उन्होंने निकाय चुनाव से पहले ऐसे अधिकारियों के स्थानांतरण और रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की।
पढ़ें ये खबरें
- RDU में छात्र संगठन के प्रदर्शन के दौरान बवाल! कर्मचारी पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
- लेस्बियन एक्स-वाइफ के आरोपों पर गार्डनर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पत्नी से अलग होना मेरा निजी मामला
- अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, महिला पुलिसकर्मी समेत 5 घायल, दो वाहन क्षतिग्रस्त
- प्रतिबंध के बावजूद नदी से निकाली जा रही रेत, धड़ल्ले से जारी अवैध कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए सांठगांठ के आरोप
- गंगरेल बांध से मिली जैन तीर्थंकर नेमीनाथ की दुर्लभ प्रतिमा, सदियों पुरानी होने का दावा, दिगंबर जैन मंदिर में रखी गई सुरक्षित


