Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में Rajasthan BJP ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए बड़ी रणनीतिक पहल करते हुए अलग घोषणापत्र तैयार करने का फैसला किया है। पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार निकाय चुनाव के लिए भी अलग घोषणा पत्र जारी करेगी।
इसी उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्थानीय निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति-2026 और संशोधित संभागीय चुनाव संचालन समितियों का गठन किया है।

घनश्याम तिवाड़ी को मिली समिति की कमान
13 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को सौंपी गई है। समिति में संगठन और स्थानीय निकायों का अनुभव रखने वाले कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। समिति में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र कुमार गहलोत, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर, महेश विजयवर्गीय, गोविंद टांक, बृजलता हाड़ा, सुशीला राजपुरोहित, कृष्णा कटारा, राकेश शर्मा और गिरीश चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
प्रदेशभर से नेताओं को मिला प्रतिनिधित्व
- जयपुर से घनश्याम तिवाड़ी, मोहनलाल गुप्ता और सौम्या गुर्जर
- झुंझुनूं से संतोष अहलावत
- जोधपुर से राजेंद्र कुमार गहलोत
- सीकर से श्रवण सिंह बगड़ी
- कोटा से महेश विजयवर्गीय
- उदयपुर से गोविंद टांक
- अजमेर से बृजलता हाड़ा
- बीकानेर से सुशीला राजपुरोहित
- बांसवाड़ा से कृष्णा कटारा
- भीलवाड़ा से राकेश शर्मा
- भरतपुर से गिरीश चौधरी

संभागीय चुनाव संचालन समितियों में भी बदलाव
निकाय चुनाव की तैयारियों को मजबूत करने के लिए भाजपा ने संभागवार चुनाव संचालन समितियों में भी संशोधन किया है।जयपुर संभाग में प्रभुलाल सैनी, गजेंद्र सिंह राजपुरोहित और शंकर सिंह राजपुरोहित को जिम्मेदारी दी गई है। जोधपुर संभाग में ओंकार सिंह लखावत, सी.आर. चौधरी और हैमाराम मीणा को शामिल किया गया है। उदयपुर संभाग में राजेंद्र राठौड़, लक्ष्मीनारायण लसाड़िया और नारायण पंचारिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोटा संभाग में सी.पी. जोशी, अर्जुन लाल मीणा और अजीत मेहता को जिम्मेदारी मिली है। बीकानेर संभाग में राजेंद्र गहलोत, सुखदेव धारीवाल, जसवंत सिंह बिश्नोई और ज्योति मिर्धा को शामिल किया गया है। वहीं, भरतपुर संभाग में अशोक परनामी, अलका सिंह और हरीराम रिणवा को जगह दी गई है। अजमेर संभाग की समिति में अरुण चतुर्वेदी, देवजी भाई पटेल और लालचंद कटारिया को शामिल किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- झाड़-फूंक के बहाने महिला को बनाया बंधक, मौलवी समेत 5 पर गैंगरेप और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप
- जिस थाली में खाया उसी में किया छेद: रिलायंस ज्वेलर्स में लाखों के सोने की चोरी का मास्टरमाइंड निकला पूर्व कर्मचारी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
- PoK Elections 2026: हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच नवाज शरीफ की पार्टी PML-N को बहुमत, आंदोलन जारी
- छपरा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जांच के लिए SIT का गठन
- रेवाड़ी में बिजली निजीकरण के खिलाफ गरजा उपभोक्ता मंच, 6 अगस्त को सरकार को भेजेगा ज्ञापन; सट्टा खाईवाली करते आरोपी भी गिरफ्तार


