Rajasthan News: राजस्थान बीजेपी के भीतर लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। इस नई लिस्ट में कुल 63 पदाधिकारियों को जगह मिली है। संगठन ने इसमें पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों और जातियों को साधने की पूरी कोशिश की है। अचानक आई इस लिस्ट के बाद से ही सियासी गलियारों में हलचल तेज है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

चुनाव से ठीक पहले बड़ा दांव
राजस्थान में आने वाले दिनों में निकाय और पंचायत चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि पार्टी ने इन चुनावों को ध्यान में रखकर ही नामों पर अंतिम मुहर लगाई है। युवाओं की इस फौज को मैदान में उतारकर बीजेपी जमीन पर अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। सूत्रों की मानें तो इस लिस्ट को तैयार करने में बड़े नेताओं के बीच काफी दिनों तक मंथन चला है।
इन चेहरों को मिली कमान
इस नई कार्यकारिणी में संतुलन बनाने की पूरी कोशिश की गई है। टीम में 7 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और आईटी संयोजक जैसे पदों पर भी नियुक्तियां हुई हैं।
ये संभालेंगे उपाध्यक्ष और महामंत्री की जिम्मेदारी
उपाध्यक्ष: जितेन्द्र सिंह राठौड़, दीनदयाल गुर्जर, राकेश कटारिया, शिवराज सिंह, राकेश पंवार, सुदर्शन गौतम और आशीष कुल्हरी।
महामंत्री: ऋषिकेश मीणा, लोकेन्द्र सिंह और आदित्य पुजारी।
इनको मिली मंत्री और दफ्तर की चाबी
कार्यकारिणी में 9 नेताओं को प्रदेश मंत्री की कुर्सी सौंपी गई है। इसमें धीरज शर्मा, रघुनाथ बिश्नोई, राहुल लेघा, रमेश गुर्जर, कृष्णपाल सिंह चूंडावत, दिनेश राणा, दिव्यांश भारद्वाज, वीके कुशवाह और आदित्य सिंघानिया के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा जिज्ञासु जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष और राहुल देवड़ा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। भरतपुर के हर्ष शर्मा को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। वहीं अमित कुमावत और आशीष शर्मा को सह प्रभारी का काम देखना होगा। हर्षित को मीडिया प्रभारी की कमान मिली है। टीम में 20 प्रदेश प्रवक्ता भी तैनात किए गए हैं जो टीवी और मैदान पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।
मन की बात और सोशल मीडिया पर फोकस
इस बार की टीम में केवल पद नहीं बांटे गए हैं, बल्कि काम भी तय कर दिए गए हैं। संगठन ने मन की बात कार्यक्रम, ट्रेनिंग, नीति एवं शोध के लिए अलग से प्रभारी नियुक्त किए हैं। इन सभी युवाओं के कंधे पर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और सोशल मीडिया पर माहौल बनाने का बड़ा जिम्मा रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- अवैध संबंध और पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंका, कत्ल को हादसा दिखाने रची खौफनाक साजिश
- फॉर्च्यूनर लवर्स के लिए बड़ी खबर: नए अवतार में दस्तक देगी 2026 टोयोटा फॉर्च्यूनर, मिलेंगे ADAS और हाई-टेक फीचर्स
- RRB परीक्षाार्थियों के लिए रांची-सबौर के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव!
- राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में विकास की उखड़ी सांसें…! दलदल में तब्दील हुई सड़क, घरों में कैद बुजुर्ग
- Rudra Chaudhary Bollywood Debut: 7 अगस्त को रिलीज होगी कालीघाटी, इंजीनियरिंग छोड़ चुना एक्टिंग का सफर

