Rajasthan By-Election 2025: अंता विधानसभा उपचुनाव में अब मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। सोमवार को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद कुल 15 उम्मीदवार अब मैदान में हैं। बीजेपी से मोरपाल सुमन, कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा के उतरने से यह चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले में बदल गया है।

नामांकन वापसी की प्रक्रिया में अभय दास जांगीड़, सुनीता मीणा, रामपाल मेघवाल, नरोत्तम पारिक और संतोष सुमन ने अपने नाम वापस ले लिए। पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल, जिन्होंने पहले बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय पर्चा भरा था, उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मुलाकात के बाद नामांकन वापस लेकर बीजेपी उम्मीदवार मोरपाल सुमन का समर्थन करने का ऐलान किया है।
अब ये हैं मैदान में
- मोरपाल सुमन-भाजपा
- प्रमोद जैन भाया -काग्रेस
- योगेश कुमार शर्मा -राइट टू विकास पार्टी
- राजपाल सिंह शेखावत- परिवर्तन पार्टी
- जमील अहमद निर्दलीय
- दिलदार
- धरमवीर
- नरेश
- नरेश कुमार मीणा
- नौशाद
- पंकज कुमार
- पुखराज सोनेल
- बंशीलाल
- बिलाल खान
- मंजूर आलम
बागी उम्मीदवारों के हटने से बीजेपी को बड़ा फायदा माना जा रहा है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बीजेपी ने माइक्रो लेवल तक चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। हर बूथ पर संगठन की पकड़ मजबूत की गई है और निगरानी लगातार जारी है।
निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा, जो पहले कांग्रेस से जुड़े रहे हैं, इस उपचुनाव को बेहद दिलचस्प बना रहे हैं। वे मीणा-धाकड़ और युवा वोट बैंक में मजबूत पकड़ रखते हैं, जिससे कांग्रेस के पारंपरिक वोटों में सेंध लग सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ में बी.फार्मेसी समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और मौका, इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन
- आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त: CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस को ‘440 वोल्ट’ का झटका! 35 साल पुराने साथी ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’
- अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, कमिश्नर-डीसी कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चला सर्च ऑपरेशन
- रेवाड़ी में कैब ड्राइवर से लूट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 4 गिरफ्तार
