Rajasthan By-Election 2025: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के नाम पर्चा दाखिल कर दिए हैं, जबकि बीजेपी का उम्मीदवार अभी तक घोषित नहीं हुआ था। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले पर बातचीत हुई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मदन राठौड़ ने कहा कि अंता उपचुनाव में बीजेपी जनसेवक को मैदान में उतारेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उम्मीदवार का चयन जनभावनाओं और कार्य क्षमता के अनुसार किया जाएगा। राठौड़ ने कहा कि भाया ने चुनाव से पहले ही स्वयंभू उम्मीदवार घोषित कर पर्चा दाखिल किया, जबकि बीजेपी समय लेकर सोच समझकर जीत सुनिश्चित करने वाला प्रत्याशी उतारेगी।
मदन राठौड़ ने अपने बयान में कहा कि पत्नी के हेलीकॉप्टर से जयपुर लाने पर हनुमान बेनीवाल की टिप्पणियां अनुचित हैं। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर का खर्च उनकी फैक्ट्री ने वहन किया और उनकी पत्नी खुद फैक्ट्री की मालिक हैं। राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संवेदनशीलता मर चुकी है और ऐसी बातें शोभा नहीं देती।
अंता सीट पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रभाव वाली मानी जाती है। यह सीट कंवरलाल मीणा की विधायकी जाने के बाद खाली हुई थी। पिछले साल टोंक की देवली उनियारा सीट पर एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद चर्चा में आए नरेश मीणा के नामांकन से उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है।
विश्लेषकों का मानना है कि नरेश मीणा सीधे कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी कर सकते हैं, जिससे बीजेपी को लाभ मिलने की संभावना बढ़ गई है।
पढ़ें ये खबरें
- उत्तराखंड की सरकारी जमीनों पर उठे सवालों के बीच सरकार की सफाई, 6-7 लैंड पार्सल की होगी बिडिंग
- धर्मेंद्र सिंह लोधी का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- ‘जैसे बैल लाल कपड़ा देखने पर भड़कता है, वैसे ही PM का नाम सुनकर राहुल…
- इंदौर साइबर सेल की कार्रवाई: AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो और राष्ट्रीय प्रतीकों के दुरुपयोग पर केस दर्ज
- पलामू में भाजपा की हुंकार: अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर बोला हमला, निवेदिता सिंह का बड़ा आरोप- ‘भारत को बांग्लादेश-पाकिस्तान बनाना चाहती है कांग्रेस’
- जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी समेत 6 बाइक और स्कॉर्पियो जब्त
