Rajasthan News: अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव में सियासी गर्मी चरम पर है। बारां जिले की यह सीट 11 नवंबर को मतदान के लिए तैयार है, और अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर खुलकर सामने आ गया है।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक अशोक चांदना और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के बीच जुबानी जंग ने माहौल और गरमा दिया है। दरअसल, नरेश मीणा ने चांदना को चांदनी कहकर निशाना साधा था, जिसके बाद चांदना ने करारा जवाब देते हुए कहा, जो अपने कार्यकर्ताओं को लातों की बात देता है, उसे अस्पताल भेजो, विधानसभा नहीं।

चांदना ने आगे कहा कि चुनावी भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है, खासकर तब जब सामने वाला उनके ही समाज से आता हो। उन्होंने जोड़ा, मेरे मीणा समाज में कई दोस्त हैं। अगर मैं भी उनकी भाषा में उतर आया, तो मेरे दोस्तों का दिल दुखेगा। यह सब चुनाव तक की बातें हैं।
कांग्रेस नेता इन दिनों अंता में प्रचार में जुटे हैं और भाजपा पर झूठे वादों का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी ओर, भाजपा और कांग्रेस दोनों इस सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
अंता उपचुनाव में इस बार कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने मोरपाल सुमन, कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को टिकट दिया है, जबकि निर्दलीय नरेश मीणा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। वहीं, भाजपा के पांच बागी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लेकर पार्टी को राहत दी है।
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से शुरू हो सकती है धान खरीदी, लक्ष्य घटाकर 50 लाख क्विंटल
- कांग्रेस का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CEC ज्ञानेश के खिलाफ सारी विपक्षी पार्टियों काविपक्षी पार्टियों
- Ranchi Crime: कांके रिंग रोड पर पेट्रोल पंप में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने चलाईं 4 गोलियां
- Bilaspur News Update : सूने मकानों में चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार… जिला अस्पताल का लैब होगा शिफ्ट… थाना में हंगामा मचाते पुलिस कर्मियों से अभद्रता
- हरियाणा में उद्योग लगाने की राह आसान, अब ऑनलाइन स्व-प्रमाणन से मिलेगी अनुमति
