Rajasthan By Election: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। टिकट बंटवारे के बाद जहां कांग्रेस और बीजेपी में कुछ नेताओं ने नाराजगी जताई थी, वहीं बीजेपी अपने बागियों को मना पाने में सफल रही। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता नरेश मीणा निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर चुके हैं। कांग्रेस इस बार उपचुनाव में अकेले मैदान में उतरी है, जबकि बीजेपी सभी सातों सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर रणनीति बना रही है।

रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास पर हुई बैठक में राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक का उद्देश्य उपचुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा करना था।
चुनाव प्रचार के लिए बना विस्तृत रोडमैप
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने फोन के जरिए सातों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावी हालात पर चर्चा की। बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र की मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाने और बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर दिया गया। आदिवासी क्षेत्रों में प्रचार के लिए आदिवासी नेता महेंद्र जीत मालवीय और धनसिंह रावत से क्षेत्रीय गणित पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। सभी सीटों पर बीजेपी ने विभिन्न समितियों का गठन कर प्रचार के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है।
राजस्थान उपचुनाव 13 नवंबर को
राजस्थान के इन 7 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इन उपचुनावों में 5 सीटें सांसद बनने के कारण और 2 सीटें विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। रामगढ़ और सलूंबर सीटें कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। सात सीटों में 4 कांग्रेस, 1 बीजेपी, 1 आरएलपी और 1 बीएपी की हैं।
बीजेपी उम्मीदवारों की सूची:
- दौसा: जगमोहन मीणा (किरोड़ी लाल मीणा के भाई)
- झुंझुनू: राजेन्द्र भाम्भू
- रामगढ़: सुखवंत सिंह
- देवली उनियारा: राजेन्द्र गुर्जर
- ख़ीवसर: रेवंत राम
- सलूम्बर: शांता देवी
- चौरासी: कारीलाल ननोमा
पढ़ें ये खबरें भी
- पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: खाकी की कॉलर पर हाथ डालने वाले की निकाली हेकड़ी, गांव में निकाला जुलूस
- Diwali से पहले हवाई किराये में लगी आग : रांची आने वाली फ्लाइट का टिकट 25,665 तक पहुंचा, घर लौटना हुआ महंगा
- बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतदान खत्म, जानें वोटिंग का आंकड़ा, इस दिन आएंगे नतीजे
- 1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp और Telegram चलाने का तरीका, जानें जानें क्या है सरकार का SIM Binding नियम
- भारत में दमदार एंट्री: 343 किमी की रेंज वाली अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
