Rajasthan By Election: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी सभी सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने सोमवार को बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रत्याशियों के नाम आलाकमान को भेजे जाएंगे, जो अंतिम निर्णय लेगा। डोटासरा ने यह भी कहा कि बैठक में गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई, और अगर कोई निर्णय लिया गया, तो वह दिल्ली में होगा।

उप-चुनाव की तारीखें
राजस्थान की रामगढ़, दौसा, झुंझुनूं, देवली उनियारा, खींवसर, चौरासी और सलूंबर विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव 13 नवंबर को होंगे, जिनके परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इन सात में से 4 सीटें कांग्रेस के पास हैं, जबकि बीजेपी के पास केवल सलूंबर की सीट है। दो सीटों पर अन्य दलों का कब्जा है।
झुंझुनूं विधानसभा सीट पर अल्पसंख्यक को टिकट की मांग
झुंझुनू विधानसभा सीट पर मुस्लिम न्याय मंच ने कांग्रेस से अल्पसंख्यक को टिकट देने की मांग की है। कांग्रेस नेता और मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चौपदार अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस वाररूम के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ने आजादी के बाद से ही कांग्रेस को वोट दिया है, और अब उप-चुनाव में इस सीट पर टिकट की मांग कर रहे हैं।
देवली-उनियारा से टिकट की दावेदारी
देवली-उनियारा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे नरेश मीणा ने कांग्रेस वाररूम में प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत करते हुए नरेश मीणा ने विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें 100% टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी उन पर भरोसा जताएगी और वे देवली-उनियारा सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डाल देंगे। कांग्रेस वाररूम के बाहर उनके समर्थक गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंच रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, 27 अक्टूबर से बदलेगा झारखंड का मौसम, 28-29 को भारी बारिश का अलर्ट
- ‘व्हाट्सएप चैट के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता’, हत्या के मामले में व्यक्ति को बरी किया
- उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, पर्यटन स्थलों पर भी लागू होंगे नियम, सीएस ने दिया निर्देश
- नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, ‘पीस बॉन्ड’ भरने के खिलाफ की थी अपील ; याचिका खारिज
- हार के डर से भाजपा…विधान परिषद चुनाव में वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो
