Rajasthan By-Election: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव का माहौल गर्म है। सत्तारूढ़ भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के रोड शो के बाद कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दोनों नेताओं पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि रोड शो से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि जनता सरकार से नाराज है।

खाचरियावास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें पहले झालावाड़ जाना चाहिए था, जहां हाल ही में स्कूल की छत गिरने से मासूम बच्चों की मौत हुई। उन्होंने सवाल उठाया जब राज्य में बच्चों की सुरक्षा खतरे में है, तो मुख्यमंत्री का ध्यान प्रचार पर क्यों है?
अंता की राजनीतिक स्थिति पर खाचरियावास ने दावा किया कि भाजपा वहां तीसरे नंबर पर है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री और वसुंधरा राजे का संयुक्त रोड शो भी जनता के मूड को नहीं बदल पाएगा।
पूर्व मंत्री ने आगे बढ़कर पूरी राज्य सरकार की कार्यशैली पर भी हमला बोला। उनके मुताबिक, प्रदेश में हर दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है कहीं स्कूल की छत गिर रही है, कहीं सड़क हादसे हो रहे हैं, बसों में आग लग रही है। सरकार पूरी तरह फेल है और जनता खुद इसका जवाब देने को तैयार है।
अंता उपचुनाव अब सीधे भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। दोनों दलों के बड़े नेता मैदान में उतर चुके हैं, जबकि जनता अपने फैसले का संकेत धीरे-धीरे देने लगी है।
पढ़ें ये खबरें
- अब घर भी सुरक्षित नहीं… रात के अंधेरे में युवती को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह मिली खून से लथपथ लाश
- सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से वापस पटना लौटने के बाद सीधे पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जानें क्या है बात
- दिल्ली में झुग्गियों की जगह बनेंगी बहुमंजिला इमारतें, 17 बस्तियों के विकास की प्रक्रिया शुरू
- पूर्णिया में 16 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख नकद और दस लाख के बैंक खाते सीज
- गोरखपुर में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा आज, नितिन नवीन और CM योगी होंगे शामिल; एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य
