Rajasthan By Election: राजस्थान उपचुनाव के माहौल में रविवार (3 नवंबर) को लोहावट विधानसभा में आयोजित जनसभा में दिव्या मदेरणा ने जोरदार भाषण दिया। उन्होंने बिना नाम लिए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा, नागौर और खींवसर में मौजूदा हालात और पिछली बार चुनाव में उनके वोटों की स्थिति का सबको पता है। इस बार हालत इतनी खराब है कि लोग सुबह 4 बजे तक पैर पकड़ रहे हैं।

दिव्या ने अपनी राजनीति के स्वाभिमान पर जोर देते हुए कहा, मैंने कभी समझौते नहीं किए और न करूंगी। मेरे दादा और पिता ने किसानों के हित के लिए काम किया। पिछली चुनावी स्थितियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ओसियां में मुझे हराने के लिए कई सभाएं हुईं, लेकिन मेरा क्या कसूर था?
नई सोच, नई राजनीति
दिव्या ने नकारात्मक राजनीति की आलोचना करते हुए कहा, नेगेटिव पॉलिटिक्स का नतीजा हमेशा बुरा ही होता है। मदेरणा साहब या महिपाल जी ने कभी नहीं कहा कि हम चुनाव हराएंगे। मैंने भी ऐसा कभी नहीं कहा। हम बड़ी लकीर खींचेंगे, नया कारवां और विकास कार्य लाएंगे। हम चुनाव आ भी जाएं तो किसी के पैर पकड़कर नहीं उठेंगे।
संवाद और एकता पर जोर
उन्होंने कहा, हम काम करेंगे, लोगों के बीच रहकर संवाद करेंगे। भाग्य में जो लिखा होगा, वही होगा, लेकिन राजनीति में समझौता नहीं करेंगे। मैं लोहावट की जनता से कहना चाहूंगी कि राजनीति के लिए अपने भविष्य से समझौता मत करो। एकता बनाए रखो ताकि हर नेता तुम्हारे दरवाजे पर आकर सलाम करे।
पढ़ें ये खबरें भी
- अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर आमने-सामने पवन और ज्योति सिंह, जानिए पुरानी शादी, तलाक की अर्जी और ताजा विवाद का पूरा सच
- इंदौर हाईकोर्ट में धनतेरस पर छुट्टी की मांग! बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, 6 नवंबर को अवकाश घोषित करने का अनुरोध
- Pirelli-BKT Deal : भारतीय सड़कों पर अब दौड़ेंगे मेड-इन-इंडिया इटैलियन टायर, 8 लाख यूनिट्स का लक्ष्य
- गरीब पर लगाया 25 हजार जुर्माना, मगर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ एक्शन नहीं, माइनिंग विभाग की कार्रवाई पर सवाल
- 1200 खाली सीटों के लिए ड्राइवर अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- हक के लिए खुद नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा?
