Rajasthan Bypolls 2025: राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 14 शहरी स्थानीय निकायों और कई पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनावों के लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले ये उपचुनाव ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक तनाव के चलते स्थगित कर दिए गए थे, लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है। सभी उपचुनाव 8 जून 2025 को कराए जाएंगे, जिसमें सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

पंचायती राज संस्थाओं से संबंधित चुनावों की अधिसूचना 20 मई को और शहरी स्थानीय निकायों की अधिसूचना 21 मई को जारी की जाएगी। इस उपचुनाव में 12 वार्डों के सदस्य, एक नगर पालिका अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। वहीं पंचायती राज संस्थाओं के तहत 169 ग्राम पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें एक जिला प्रमुख, दो प्रधान, एक उप प्रधान, सात जिला परिषद सदस्य, 18 पंचायत समिति सदस्य, 17 सरपंच, 15 उप सरपंच और कई वार्ड पंच शामिल हैं।
गंगानगर जिले में जिला प्रमुख के लिए, जबकि सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर, धौलपुर और अलवर के वार्डों में सदस्य चुने जाएंगे। बाड़मेर और करौली में प्रधान पद तथा बांसवाड़ा में उप-प्रधान पद के लिए भी मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी। उप सरपंच पद के लिए 9 जून, जिला प्रमुख और प्रधान के लिए 10 जून, उप प्रधान के लिए 11 जून, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 16 जून और उपाध्यक्ष के लिए 17 जून को मतदान होगा।
चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये उपचुनाव उन सीटों के लिए कराए जा रहे हैं, जिनका कार्यकाल दिसंबर 2024 में समाप्त हो चुका है, लेकिन विभिन्न कारणों से वे रिक्त रह गई थीं। वर्तमान में सभी जिलों में चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं।
पढ़ें ये खबरें
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
