Rajasthan Nikay Chunav 2026 के बाद भी सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। क्रॉस वोटिंग और संभावित सेंधमारी की आशंका के बीच भीलवाड़ा नगर निगम के बीजेपी के 70 प्रत्याशियों को जयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर एक सुरक्षित और गुप्त रिसॉर्ट में बाड़ेबंदी में रखा गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्याशियों का पूरा समय रिसॉर्ट में ही गुजर रहा है। यहां भजन-कीर्तन, आध्यात्मिक चर्चा, कैरम और स्वीमिंग के जरिए प्रत्याशी मतगणना तक समय बिता रहे हैं।

भक्ति से खेल तक, ऐसे कट रहा बाड़ेबंदी का वक्त
रिसॉर्ट में रखे गए प्रत्याशियों की दिनचर्या भी दिलचस्प है। सुबह की शुरुआत भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक चर्चाओं से हो रही है। इसके बाद प्रत्याशी कैरम खेलते हैं और स्वीमिंग पूल में समय बिताकर चुनावी थकान दूर कर रहे हैं।
महिला प्रत्याशी आपस में बातचीत कर समय बिता रही हैं। बाहर राजनीतिक हलचल तेज है, लेकिन रिसॉर्ट के भीतर प्रत्याशियों को बाहरी दुनिया से लगभग अलग रखा गया है।
मोबाइल फोन तक जमा, हर गतिविधि पर नजर
बाड़ेबंदी में गोपनीयता का खास ध्यान रखा जा रहा है। कुछ प्रमुख लोगों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर रखे गए हैं। मकसद यही है कि रिसॉर्ट के अंदर चल रही गतिविधियों या किसी सियासी रणनीति की जानकारी बाहर न पहुंचे।
प्रत्याशी भी फोन पर बातचीत के दौरान काफी सतर्क नजर आ रहे हैं। हर बात नाप-तोलकर की जा रही है। राजनीतिक गुणा-भाग और जीत-हार को लेकर रिसॉर्ट के भीतर भी चर्चा का दौर जारी है।
रिसॉर्ट की ऊंची दीवारों पर जाली का पहरा
प्रत्याशियों को जयपुर-सिरोही मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है। सुरक्षा के लिए रिसॉर्ट की ऊंची दीवारों पर लोहे की जालीदार बाड़ लगाई गई है। इससे अंदर की गतिविधियों पर बाहर से नजर रखना मुश्किल है।
प्रत्याशियों और प्रबंधकों के मोबाइल फोन भी जमा करवाकर उनकी अटैची में रखवा दिए गए हैं। अगर किसी को जरूरी फोन करना हो तो उसे किसी अन्य कार्यकर्ता की मौजूदगी में ही बात करने की अनुमति है।
दूसरे निकायों के प्रत्याशियों की भी बाड़ेबंदी
भीलवाड़ा नगर निगम के साथ जिले की 10 नगर पालिकाओं में भी चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में ले जाया गया है। मतगणना पूरी होने तक यह सियासी पहरा जारी रहने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की अपील खारिज, हाईकोर्ट ने पॉक्सो कोर्ट का फैसला रखा बरकरार
- नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम के बयान पर घमासान, BJD बोली ‘यह संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ’
- गोरखपुर की सराफा मंडी में DRI का छापा, सोना-चांदी के स्टॉक और पुराने लेनदेन की जांच
- टीटीई अब पहनेंगे बॉडी कैमरेः यात्रियों से विवाद और बहस की हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड, रेलवे ने दिए 56 कैमरे
- अखिलेश जी, बस एक बात बता दीजिए… 24 लोकसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, पूछे तीखे सवाल
