Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना के मामले धीरे-धीरे फिर से बढ़ने लगे हैं। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 20 नए केस सामने आए, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 100 के पास पहुंच गई है। जयपुर में अकेले 50 से ज्यादा मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है और सख्त निगरानी कर रहा है।

रविवार को आए 20 नए कोरोना केस
प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों की विशेष जांच की जा रही है। अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 20 नए मामले आए हैं, जिनमें एसएमएस अस्पताल जयपुर, वीआरडीएल डूंगरपुर, आरएनटी उदयपुर से एक-एक, एमजीएच जयपुर से 2 और बी लाल अस्पताल जयपुर से 15 मरीज शामिल हैं।
15 मरीज अस्पताल में भर्ती
डूंगरपुर के पातेला बस्ती के 63 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो हाल ही में गुजरात से आए थे। बीकानेर में 19 वर्षीय युवती और उदयपुर में 43 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
अभी प्रदेश में कुल 15 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं साकेत में 2, मरुधर, जेके लोन, एसएमएस, राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर और आरएनटी उदयपुर में एक-एक मरीज भर्ती हैं। जोधपुर एम्स में 8 मरीज इलाजरत हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अब तक जिलेवार कोरोना मरीजों की संख्या
- अजमेर: 2
- बालोतरा: 2
- बीकानेर: 6
- चित्तौड़गढ़: 1
- डूंगरपुर: 1
- दीदवाना: 5
- दौसा: 2
- जयपुर: 54
- जोधपुर: 8
- फलोदी: 1
- राजसमंद: 1
- सवाई माधोपुर: 1
- सीकर: 1
- उदयपुर: 12
- अन्य: 1
पढ़ें ये खबरें
- विजयादशमी: देश के इन 8 स्थानों पर रावण का दहन नहीं किया जाता बल्कि उनकी पूजा की जाती है…
- फैक्टरी में मिला पटाखों का बड़ा जखीरा, कीमत करीब 3 करोड़ रुपये
- पटना के गांधी मैदान में जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, 2.5 लाख से अधिक लोग बने गवाह
- Deoghar News: देवघर में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप, घर में फंदे से लटका मिला शव
- दिवाली पर Skoda की इन कारों पर मिल रहा ₹90,000 तक का डिस्काउंट, Kylaq, Kushaq और Slavia पर बड़े ऑफर्स

