Rajasthan Crime: जयपुर: साइबर ठगों ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) को अपना शिकार बनाकर उसके खाते से 4 लाख रुपए उड़ा लिए। घटना शनिवार को तब हुई, जब पीड़ित CA विवेक कुंपावत ने अनजाने में एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद हैकरों ने उनके फोन को हैक कर साइलेंट मोड में डाल दिया और विवेक तथा उनकी पत्नी के फोन पे से जुड़े खातों से पैसे निकाल लिए।

पीड़ित विवेक कुंपावत ने बताया कि वह अपने काम में व्यस्त थे, तभी उन्हें एक अज्ञात लिंक वाला मैसेज प्राप्त हुआ, जिस पर गलती से क्लिक हो गया। इसके बाद उनका फोन अचानक साइलेंट मोड पर चला गया। कुछ समय बाद, जब विवेक ने फोन चेक किया, तो उन्होंने देखा कि कई ऐप्स खुद-ब-खुद ऑपरेट हो रहे थे। डर के चलते विवेक ने फोन बंद कर दिया, लेकिन तब तक ठगों ने उनके और उनकी पत्नी के बैंक खातों से करीब 4 लाख रुपए निकाल लिए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही विवेक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी नंदकिशोर ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें ये खबरें भी
- फरीदाबाद में चलती ऑडी कार में लगी अचानक आग, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से बची चालक की जान
- सड़क परियोजनाओं में लेटलतीफी पर मंत्री ई. शैलेन्द्र सख्त, लापरवाह ठेकेदारों को डिबार करने का आदेश
- इंटरनेशनल जूडो खिलाड़ी और कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट नरेश की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रक चालक फरार
- CG News : क्रेडा की संविदा भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अफसरों को नोटिस कर मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला…
- KKR vs GT IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने गुजरात को दिया 248 का लक्ष्य, एलन-अंगकृष और ग्रीन ने जड़े अर्धशतक, सिराज-साई किशोर ने झटके 1-1 विकेट

