Rajasthan Crime News: अलवर जिले के बहरोड क्षेत्र के पहाड़ी गांव में सोमवार देर शाम को एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। तीन से चार बदमाशों ने युवक अनिल कुमार पर पहले फायरिंग की, हालांकि गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनिल को बहरोड जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में बहरोड सदर थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि अनिल कुमार नाम के युवक पर फायरिंग और मारपीट का मामला सामने आया है, और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
घायल अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावरों में शामिल देवीलाल पहाड़ी, अपने भाई विक्रम और तीन अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और आते ही फायरिंग कर दी। जब गोली उसे नहीं लगी, तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा और फरार हो गए। अनिल को सिर में सात टांके आए हैं और हाथ-पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- उज्जैन शाही मस्जिद बवाल में बड़ा एक्शन: पुलिस ने 9 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, 12 अक्टूबर तक भेजे गए जेल; 1 की तलाश जारी
- मनातू में फिर खौफ का साया : BDO-CO को सोशल मीडिया पर मिली गोली मारने की धमकी,प्रशासनिक महकमे में हलचल
- जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष बोले- देश में कोई इंडिया गठबंधन नहीं, तेजस्वी में दम है तो छोड़ें अपनी सदस्यता
- खाकी की सरपरस्ती में माफिया का तांडव! पुलिस की जिप्सी में बैठकर रेड मारने पहुंचा शराब ठेकेदार का गुंडा; TI लाइन अटैच
- Asian Games 2026: नीरू धांडा और कायनान चेनाई का कमाल, ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, भारत के खाते में आया 9वां स्वर्ण


