Rajasthan Crime: जोधपुर में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उस पर 5 राउंड फायर किए और हत्या के बाद पैदल ही फरार हो गए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
घटना मंगलवार दोपहर की है, जब डांगियावास के खेड़ी सालवा का निवासी सुभाष सांगरिया फाटा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार से मिलने आया था. वह सड़क किनारे अपनी बाइक पर खड़ा था. इसी दौरान दो हमलावर उसके पास आए और बातचीत शुरू की. एक हमलावर ने सुभाष का ध्यान भटकाने के लिए अपनी जेब से पैसे निकाले, तभी दूसरे ने सुभाष पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, सुभाष बिश्नोई (19) को सांगरिया फाटा के पास गोली मारी गई. मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नाकाबंदी कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम निशांत भारद्वाज समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के लिए टीमें गठित की गईं.
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोली चलाने की पूरी घटना कैद हो गई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हत्या नौ महीने पहले एक अन्य युवक की गोली मारकर हत्या का बदला लेने के लिए की गई है. सुभाष बिश्नोई कुछ महीने पहले तक जेल में था और दो महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था.
पुलिस ने बताया कि सुभाष और उसके परिवार का गांव में जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के साथ विवाद चल रहा था. जनवरी में सुभाष और उसके परिवार ने दूसरे पक्ष पर हमला किया था, जिसके चलते सुभाष को जेल भी जाना पड़ा था. हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
पढ़ें ये खबरें भी
- बारिश से बेहाल जनता के लिए बड़ी राहत! बारिश से प्रभावित परिवारों को तुरंत मिलेगी मदद, जानें पूरी डिटेल
- सड़क पर खुला तार बना काल: शॉपिंग करने निकले भाजयुमो जिला महामंत्री की करंट से मौत, पत्नी भी चपेट में आई
- अस्थायी गौठान में मवेशियों की मौत, दो दिनों में 20 से ज्यादा पशुओं के दम तोड़ने का दावा, व्यवस्था पर उठे सवाल
- बहराइच में गड्ढे में मिला लावारिस नवजात, पुलिस ने सुरक्षित निकाला
- भाई वीरेंद्र का हमला, ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग, Gen-Z और युवाओं से सड़क पर उतरने की अपील


